{"_id":"587294814f1c1b5e2aba863f","slug":"so-guton-men-pathraw-do-neta-girftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा गुटों में पथराव, दो नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा गुटों में पथराव, दो नेता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौली में शनिवार को सपा प्रत्याशी के भ्रमण के बाद रविवार को सपाइयों में जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस ने लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। सपा नगराध्यक्ष के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
नरौली के सपाई रविवार को दो फाड़ हो गए। शनिवार को सपा प्रत्याशी श्रीपाल दिवाकर जनसपंर्क को नरौली गए थे। सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अरमानउल हक ने सपा प्रत्याशी को क्षेत्र भ्रमण कराया। रविवार को दोपहर 12 बजे सपा नगराध्यक्ष बिट्टन मलिक के पक्ष के साजिद आदि अरमानउल हक की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर अरमानउल हक के भाई बिट्टन बैठे हुए थे। दोनों में सपा प्रत्याशी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष अभी प्रत्याशी को लेकर एकमत नहीं थे। इस दौरान मौके पर अरमानउल हक और दूसरे पक्ष के छह सात व्यक्ति और आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। लाठी डंडे चलाए गए।
जमकर पथराव हुआ। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। नरौली चौकी इंचार्ज कुलदीप सिरोही ने बताया कि एक पक्ष के अरमान उल हक और दूसरे पक्ष से साजिद पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। दोनों पक्षों से आठ-आठ व्यक्तियों को शांतिभंग में निरुद्घ किया गया है। उप जिलाधिकारी ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है।