फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   So far, action has been taken against two madrasas and five mosques built on government land.

Sambhal News: अब तक सरकारी भूमि पर बने दो मदरसों, 5 मस्जिदों पर हुई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
So far, action has been taken against two madrasas and five mosques built on government land.
गांव रायाबुजुर्ग में म​स्जिद के हिस्से को तोड़ती जेसीबी। संवाद
संभल। जिले में सरकारी भूमि पर बने दो मदरसे और पांच मस्जिदों को अब तक ध्वस्त किया गया है। रविवार को राया बुजुर्ग में प्रशासन के अधिकारियों ने बुल्डोजर से अवशेष हिस्से के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई। असमोली क्षेत्र के सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में मस्जिद और मदरसे का पक्का निर्माण ध्वस्त करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव राया बुजुर्ग पहुंचे थे। यहां पर करीब 12 साल पहले मस्जिद, मदरसा और मैरिज हॉल का निर्माण तालाब की जमीन पर किया गया था। सरकारी जमीन पर निर्माण की जानकारी करने के बाद ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

कुछ समय पहले मस्जिद कमेटी ने समय मांगा और खुद ही तोड़ने को कहा था लेकिन पूरी तरह से इसे नहीं हटाया गया था। रविवार को चार जेसीबी और तीन डंपर लगाकर मस्जिद को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद गौशुल-वरा खाद के गड्ढे में बनी हुई थी। गाटा संख्या 459 के कुल 960 वर्ग मीटर में से 552 वर्ग मीटर पर गौशुल-वरा मस्जिद बनी हुई थी। इस दौरान आला अफसर मौजूद रहे। मालूम हो कि इससे पहले चंदौसी, ऐंचोड़ा कंबोह, हयातनगर में भी मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed