फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Slogans of 'Nari Shakti Zindabad' echoed during the race of girl students.

Sambhal News: छात्राओं की दौड़ में गूंजे नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Slogans of 'Nari Shakti Zindabad' echoed during the race of girl students.
संभल में मिशन श​क्ति को लेकर हुई दौड़ में शामिल छात्राएं। संवाद - फोटो : samvad
संभल। मिशन शक्ति 5.0 के तहत संभल, असमोली, कैला देवी, हजरतनगर गढ़ी में पुलिस की ओर से स्कूल कॉलेजों की छात्राओं की दौड़ का आयोजन कराया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाते हुए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संभल में शनिवार को सुबह 10.30 बजे सीओ कार्यालय पर एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ आलोक भाटी ने दाैड़ को हरी झंडी दिखाई। दौड़ में बृजरतन भूषण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं की दौड़ मुरादाबाद मार्ग पर लवर्स प्वाइंट पर समाप्त हुई। इस दौरान कोतवाल गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राखी चौधरी, चौकी प्रभारी चौधरी सराय संदीप आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव असमोली में सीओ कुलदीप सिंह की देखरेख में दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ के जरिए बालिकाओं एवं छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता तथा शारीरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। सीओ और थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

00000000000000000

छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
संभल। कैला देवी थाना पुलिस की ओर से गांव कैला देवी में रैली का आयोजन किया गया। इसमें बाबा रतनगिरि आदर्श इंटर कॉलेज, मां कैला देवी हायर सेकेंड्री स्कूल, डीपी यादव भारत सिंह स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य न केवल महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य बारे में जागरूक करना है बल्कि उन्हें सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाना है। इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक जतिन कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000

हजरतनगर गढ़ी में भी हुई छात्राओं की दौड़
संभल। गांव हजरतनगर गढ़ी में आयोजित हुई दौड़ में राजरानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न मार्गों से गुजरी छात्राओं ने महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर, उपनिरीक्षक रामसेवक, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed