फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Slippers thrown at ADGC alleging molestation

छेड़खानी का आरोप लगाकर एडीजीसी पर फेंकी चप्पल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Slippers thrown at ADGC alleging molestation
चंदौसी(संभल)। कचहरी में अधिवक्ता का प्रशिक्षण ले रही एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा ने एक एडीजीसी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को कचहरी परिसर में उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। वह अपनी मां के साथ कचहरी में पहुंची थी। अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ अधिवक्ता भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इससे हंगामे पूर्ण स्थिति पैदा हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को पीछे के रास्ते घर पहुंचवाया। पीड़ित छात्रा ने एसपी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी युवती एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। साथ ही एडीजीसी के अधीन वकालत भी सीख रही है। उसने एसपी संभल को दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी उस पर गलत नीयत रखता है। उसका आरोप है कि रविवार को आरोपी उसके घर आया और मां के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने निकाह करने का दबाव बनाया। निकाह नहीं करने पर भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी चला गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में एलएलबी की छात्रा और और उसकी मां कचहरी परिसर में पहुंचीं। आरोपी को देखते हुए पीड़िता ने उसके ऊपर चप्पल फेंककर मारी। अचानक हुई इस घटना से चौंककर काफी अधिवक्ता वहां जमा हो गए। उनमें से कुछ ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग शुरू की। इसी मांग को लेकर मां-बेटी ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने छात्रा को समझाकर शांत किया, जबकि इसी बीच आरोपी को कचहरी के पिछले रास्ते से घर पहुंचवाया। सूचना पर सीओ चंदौसी आलोक सिद्धू, चंदौसी कोतवाल मुकेश कुमार भी पुलिस बल के साथ कचहरी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कर चुका है दुष्कर्म की कोशिश
पीड़िता ने बताया कि वकालत का काम सीखने के दौरान आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि 15 जनवरी को धोखे से अपने घर पत्नी से मिलने के बहाने से उसे बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने अपने घर में कमरा बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान आरोपी का फोन बजने पर मौका पाकर वह घर से भाग आई थी। आरोपी पीछे-पीछे पीड़िता के घर आया था और हाथ जोड़कर बच्चों की कसम खाकर आगे से किसी तरह की हरकत नहीं करने की बात कही थी।
पीड़िता ने एक एडीजीसी पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed