फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six people injured in different road accidents, two in critical condition

Sambhal News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in different road accidents, two in critical condition
संभल। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन लोगों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित गांव तिगरी निवासी विक्की, राजू, प्रेेमशंकर और सनी बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के करीब एक ही बाइक पर सवार होकर सरथलखेड़ा गांव में मजदूरी करने गए थे। रात आठ बजे के करीब चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घरों को लौट रहे थे। जैसे ही चंदौसी रोड स्थित गांव फत्तेहपुर सराय के नजदीक पहुंचे तो सामने से ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां विक्की की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सरथल खेड़ा बिजलीघर पर तैनात कैशियर सुरेश चंदौसी में कैश जमा करके अपने घर संभल के बिजलीघर में लौट रहे थे। रात आठ बजे नरौली के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी आशिक अली रात आठ बजे के करीब बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के गांव छछैरा में अपनी ससुराल जा रहे थे। गांव फुलसिंघा के नजदीक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed