{"_id":"68e18928972c83dce905b174","slug":"six-more-cases-filed-against-hairdresser-javed-habib-and-his-son-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-127733-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और \nउसके बेटे पर छह और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे पर छह और केस
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाने में मशहूर हेयर ड्रेसर व कारोबारी जावेद हबीब व उसके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ छह मुकदमे और दर्ज किए गए हैं। अब तक 26 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जो धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इन्हीं पीड़ित लोगों की तहरीर के आधार पर 11 मुकदमे दर्ज हुए हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अभी तक की छानबीन में करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया कि एफएलसी कॉइन कंपनी में एप के माध्यम से इन लोगों से निवेश कराया गया था। वह निवेश फर्जी तरीके से कराया गया। पीड़ितों की मूल रकम वापस नहीं मिली तो धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
एसपी ने बताया कि पीड़ितों ने अपने बयान में बताया है कि अगस्त 2023 में हयातनगर थाना क्षेत्र के एक बैंकट हॉल में जावेद हबीब और उसके बेटे ने कार्यक्रम कराया था। कॉइन में निवेश कराने के लिए कहा और मुनाफा दिए जाने का झांसा दिया था। लोग इस झांसे में आए और निवेश कर दिया लेकिन निवेश की गई धनराशि भी वापस नहीं हुई। बल्कि निवेश करने वाली एप भी सक्रिय नहीं रही। इसके बाद ही लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। तब मामला पुलिस तक पहुंचा है। इसी क्रम में कार्रवाई की जा रही है। संवाद