फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six members of a family fall ill after drinking expired buttermilk

Sambhal News: एक्सपायर्ड छाछ पीकर परिवार के छह सदस्य बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Six members of a family fall ill after drinking expired buttermilk
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में शुक्रवार की रात प्रेमपाल के परिवार के सभी छह सदस्य फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। सभी को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है। बताया गया कि सभी ने रात में छाछ पीया था, जो एक्सपायरी हो चुका था।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर के निवासी प्रेमपाल के परिवार में उनकी पत्नी कृष्णा, बेटा राहुल, अमन, बेटी पूनम और प्रिया ने शुक्रवार रात्रि में खाना खाया था। खाना बेटी पूनम ने बनाया। खाने में अरबी की सब्जी, रोटी और चावल थे। बताते हैं कि खाना खाने के बाद घर के लोगों ने दुकान में रखे पेय पदार्थ (छाछ) का सेवन किया। बताते हैं कि यह एक्सपायर हो गया था। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने यह देखा तो उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed