फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Owais, a participant in the kite-flying competition, clinched the final trophy.

Sambhal News: पतंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी ओवैस ने फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Owais, a participant in the kite-flying competition, clinched the final trophy.
चंदौसी। श्री गणेश मेला परिषद द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर आयोजित पांच दिवसीय पतंगबाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को रोमांचक समापन हो गया। स्व. कमलेश चौधरी की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओवैस और मेहंदी हसन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें ओवैस की टीम ने 6-3 से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में इस बार दूर-दराज से आई 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का पतंग प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पाती व ओवैस तथा मोहित व मेहंदी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसके बाद ओवैस और मेहंदी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में ओवैस की टीम विजयी रही। अतिथियों तथा राहुल टनाटन की ओर से विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं श्री गणेश मेला परिषद की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के रेफरी अनवर, मुस्तकीम व अजय रहे। स्कोरिंग आसिफ व कमेंट्री साजिद ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट, हिमांशु, गोपाल कृष्ण, सचिन, मुजफ्फर अली, चुन्नू आदि का विशेष सहयोग रहा। डॉ. राजीव गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed