फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deliberations were held on making the upcoming conference in Agra a success.

Sambhal News: आगरा में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया

Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Deliberations were held on making the upcoming conference in Agra a success.
संभल। सपा के कार्यकर्ताओं ने चंदौसी चौराहा स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 15 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के विचारों व सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आगामी मिशन 2027 के लिए पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रही है। पार्टी पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 नवंबर को आगरा में होने वाले सम्मेलन में आएं। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्रवार जनसंपर्क अभियान चलाकर संवाद करें और 15 नवंबर को आगरा पहुंचे। संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने किया। बैठक में सुहेल इकबाल, सईद अख्तर इसराइली, विमलेश कुमारी, इंजीनियर योगेश पाल, संगीता पाल, ममता मधुकर, राजेश कुमारी, बलवंत सिंह, रेवाराम जाटव, शोभित कुमार, कमल शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, पूरन लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed