{"_id":"62f55fcfeac67e1f1b1178fa","slug":"sisters-tied-tilak-on-their-brothers-and-tied-rakshasutra-on-their-wrists-chandausi-news-mbd437590420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाई पर बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
विज्ञापन
Sisters tied tilak on their brothers and tied rakshasutra on their wrists
- फोटो : CHANDAUSI
जिले में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और कलाई पर रक्षासूत्र बनाकर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का वचन दिया।
रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को सावन मास की पूर्णिमा थी। सुबह से देरशाम तक भद्रा काल रहा लेकिन इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को ही रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन, रोली, अक्षत का तिलक किया। इसके बाद उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांध स्वस्थ जीवन, दीर्घायु की कामना की। बदले में भाइयों ने उपचार दिए। साथ ही उनके जीवन, मान सम्मान की सुरक्षा का वचन दिया। घरों और बाजारों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। मिठाइयों की दुकानों पर खूब भीड़भाड़ रही। सुबह से बहनों और भाइयों का एक-दूसरे के घर जाने का सिलसिला बना रहा।
मुंह बोले मुस्लिम भाइयों को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बांधी राखी
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) गुलाबदेवी बृहस्पतिवार की दोपहर मोहल्ला जारई गेट निवासी मोहम्मद सलीम सैफी, मोहल्ला जारई गेट खालिद कुरैशी, जामिल अहमद के आवास पर पहुंची। तीनों मुंह बोले भाइयों की कलाई पर उन्होंने राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने उनका आशीर्वाद लिया। तीनों के घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।