फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Singer Kailash Kher of Bam Lahari and Jai Jaikaar will perform at Sambhal Mahotsav today.

Sambhal News: बम लहरी और जय जयकार के गायक कैलाश खेर आज संभल महोत्सव में देंगे प्रस्तुति

Mon, 30 Sep 2024 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 30 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Singer Kailash Kher of Bam Lahari and Jai Jaikaar will perform at Sambhal Mahotsav today.
संभल। मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर सोमवार की शाम संभल कल्कि महोत्सव में समां बांधेंगे। सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन उनकी प्रस्तुति को लेकर व्यवस्थाएं दुरूस्त की गई हैं। उम्मीद से बढ़कर भीड़ जुटने का अनुमान है। इस लिहाज से तैयारियां भी इसी तरह की गई हैं। चौकसी के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

संभल जिला स्थापित हुए 13 वर्ष पूर्ण होने पर सात दिवसीय संभल कल्कि महोत्सव का आयोजन बहजोई स्थित बड़ा मैदान पर किया जा रहा है। चार अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में कई बड़ी हस्तियां प्रस्तुतियां देंगी। इसी क्रम में देश के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भी प्रस्तुति देंगे। कैलाश खेर के प्रमुख गानों की बात करें तो उनमें बम लहरी, जय जयकारा, दौलत शोहरत, चक लेन दे, पिया घर आवेंगे, मेरे निशान, चांद सिफारिश, ओ सिकंदर, अल्लाह के बंदे, तेरी दीवानी, राम धुन शामिल हैं। अपने सूफी अंदाज के लिए मशहूर कैलाश खेर को सुनने के लिए युवा उत्साहित हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था दुरूस्त हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed