{"_id":"61e320cc66ef25751d42e5ee","slug":"silver-work-stopped-in-the-third-wave-of-corona-financial-crisis-in-front-of-5000-people-sambhal-news-mbd4161321108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर में चांदी वर्क का काम बंद, 5000 लोगों के सामने आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर में चांदी वर्क का काम बंद, 5000 लोगों के सामने आर्थिक संकट
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिनों-दिन बढ़ते संक्रमण के चलते असमोली क्षेत्र में के ओबरी सहित करीब आधा दर्जन गांवों में चांदी वर्क का काम बंद हो गया है, जिसके चलते इस काम में लगे करीब 5000 लोगों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। उनका कहना है कि चांदी वर्क के ऑर्डर मिलना बंद होते ही कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया।
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के ओबरी व उसके आसपास के गांवों में चलने वाले चांदी वर्क के काम को कोरोना संक्रमण ने न सिर्फ प्रभावित किया है, बल्कि बंदी के कगार पर पहुंचा दिया है। ओबरी के साथ मतावली पट्टी जग्गू में भी होने वाला यह कारोबार दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी से जुड़ा है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने जो जरूरी कदम उठाए, उसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा।
कारोबारी मोहम्मद शुऐब की मानें तो बीते दो वर्षों में लगे लॉकडाउन के कारण बेपटरी हुए कारोबार को पटरी पर लाना बेहद कठिनाई और चुनौतीपूर्ण रहा। अब संक्रमण की तीसरी लहर से कारोबार पर संकट छा गया है। वह कहते हैं कि जैसे तैसे कर कारोबार रफ्तार पकड़ता है, लेकिन फिर से यह धड़ाम होने लगता है। संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों से कारोबार बंद हो जाता है, जिसका सीधा असर कारोबार से जुडे़ करीब 5000 लोगों के परिवारों पर पड़ता है।
विज्ञापन
दिवाली पर कारोबार में तेजी आई थी। आर्डर पूरा करना काफी मुश्किल हो गया था। अब फिर संक्रमण के कारण आर्डर मिलना बंद हो गए हैं। जिसका असर कारोबार से जुड़े परिवारों पर दिखने लगा है।
मोहम्मद शुऐब, चांदी वर्क कारोबारी, ओबरी
कोरोना संक्रमण का असर बाजार पर पड़ा है। दूसरे राज्यों में बैठे दुकानदारों ने वर्क की खरीदारी बंद कर दी है। मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने भी आर्डर देना बंद कर दिया है। अगर लॉकडाउन लगा तो कारोबार से जुड़े परिवारों की स्थिति और बदहाल हो जाएगी।
मोहम्मद नईम, चांदी वर्क कारोबारी, ओबरी।