{"_id":"672bd8c269d71c1d320b74d8","slug":"shri-kalki-mahotsav-from-today-kumar-vishwas-and-kanhaiya-mittal-will-perform-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116174-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव आज से, कुमार विश्वास और कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव आज से, कुमार विश्वास और कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति
Thu, 07 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में कल्कि महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार की सुबह शिलादान महायज्ञ के साथ होगा। दिनभर पूजा अर्चना की जाएगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें कवि डॉ. कुमार विश्वास कविताओं से समां बांधेंगे तो दूसरी ओर भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
बुधवार को श्री कल्कि धाम के परिसर में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शिलादान महायज्ञ के साथ किया जाएगा। 108 हवन कुंडों में अग्निहोत्र किया जाएगा। महायज्ञ में कल्कि धाम निर्माण में प्रयुक्त होने वाली शिलाओं का पूजन किया जाना है। सांस्कृतिक संध्या में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहेंगे और उनके द्वारा ही दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ् किया जाएगा। साधु संतों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराई गई है। सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन ने संभाल ली है।
श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी
श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रक्रिया इसी महोत्सव के दौरान शुरू होने जा रही है। राजस्थान से मंदिर में लगने वाली शिलाएं श्री कल्कि धाम पहुंच चुकी हैं। पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि पांच एकड़ भूमि में बनने वाले श्री कल्कि धाम का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा। चौकी 11 फीट पर बनी होगी। भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के अलग-अलग गर्भगृह बनाए जाने हैं। सोमनाथ और अयोध्या के राम मंदिर में लगा गुलाबी पत्थर श्री कल्कि धाम में लगाया जाएगा। कहा कि पुराणों में उल्लेख है कि कलियुग में भगवान कल्कि संभल में अवतरित होंगे। इसी कामना से श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना देखा था। जो अब साकार हो गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास
श्री कल्कि धाम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2024 को किया था। लंबे समय से शिलान्यास का इंतजार कल्कि भक्त कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने श्री कल्कि धाम के निर्माण को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम की काफी प्रशंसा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।