{"_id":"67b4e768aa810683460b83e8","slug":"shri-haribabas-parikrama-starts-from-bandh-dham-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119419-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री हरिबाबा की बांध धाम से 21 कोसी दो दिवसीय परिक्रमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री हरिबाबा की बांध धाम से 21 कोसी दो दिवसीय परिक्रमा शुरू
विज्ञापन
गवां। रजपुरा के मोलनपुर डांडा स्थित श्री हरिबाबा बांध धाम लीला स्थली से दो दिवसीय श्री हरि परिक्रमा मंगलवार से शुरू हुई। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से नियमित हो रहा है। परिक्रमा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
मंगलवार सुबह छह बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित हरि भक्त परिक्रमा के साथ रवाना हुए। ग्रामीण इलाकों से शामिल हुए भक्तों ने परिक्रमा को भव्य बनाते हुए हरि बोल हरि बोल के कीर्तन से भक्तिमय बना दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्थापित की गई श्री हरि बाबा की प्रतिमा के साथ ही भक्तों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके क्षेत्र के लोगों ने परिक्रमा का स्वागत किया।
मान्यता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण षष्ठी के दिन श्री हरि बाबा ने अनेकों दिव्य लीलाओं के रूप में दर्शन दिए हैं। श्री हरि के भक्त रामहरि शर्मा ने बताया श्री हरि बाबा की भक्ति में लीन हुई उनकी बुआ शिक्षक द्रौपदी शर्मा ने अपना पूरा जीवन हरि बाबा की भक्ति में समर्पित कर दिया था। करीब 12 वर्ष पहले उन्होंने श्री हरि बाबा की लीलाओं को भक्तों तक पहुंचाने का निर्णय कर 21 कोसी परिक्रमा की शुरुआत की थी। अब हर वर्ष परिक्रमा में भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन परिक्रमा श्री हरि बाबा बांध से शुरू होकर गांव लारा, उमेदपुर, गवां, मुटैना गिरधारी, बेलबाब आश्रम, ईसापुर, बरौरा, भिरावटी, श्री हरि बाबा मंदिर, हिरौनी, सैंडोरा भ्रमण करते हुए रजपुरा शिशु मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।