फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Show cause notice to two heads for not completing the construction work of Panchayat houses

पंचायत घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराने पर दो प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two heads for not completing the construction work of Panchayat houses
संभल। पवांसा ब्लाक क्षेत्र के मोहम्मदपुर बावई और कासमपुर जगरूप के ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का एक सप्ताह में जवाब मांगा है। वहीं, जवाब न देने पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 के तहत कार्रवाई होगी। प्रधान के अधिकारों को प्रतिबंधित करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि पंचायत घर के निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि आवंटित होने के बावजूद पवांसा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासमपुर जगरुप और मोहम्मदपुर बावई में ग्राम प्रधान की ओर से निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कई बार निर्देश दिए फिर भी अनसुना किया गया। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम में अवरोध है और दायित्वों के निर्वहन अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अनुरुप भी नहीं है। इसलिए मोहम्मदपुर बावई की प्रधान नूरजहां और कासमपुर जगरूप के प्रधान कल्लू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मांगा गया है। निर्माण कार्य पूरा न कराने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed