{"_id":"645166d16c73f1fe1b08b814","slug":"show-cause-notice-to-the-village-head-on-the-missing-animal-left-in-the-gaushala-sambhal-news-c-15-1-134181-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गोशाला में छुट्टा पशु गायब होने पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गोशाला में छुट्टा पशु गायब होने पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
जुनावई। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनीपुर की गोशाला के निरीक्षण में एसडीएम को छुट्टा पशु न मिले थे। एसडीएम की रिपोर्ट व बीडीओ की शिकायत पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान रेखा कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जबाव न देने पर ग्राम पंचायत संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करनी चेतावनी दी है।
डीपीआरओ ने नोटिस में कहा कि डीएम के निर्देश पर गोशाला में 250 छुट्टा पशुओं को संरक्षित किया गया था। तीन अप्रैल को जांच में पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार को पशुशाला में पशु कम पाए जाने को लेकर इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार के द्वारा किए निरीक्षण में छुट्टा पशु कम संख्या में पाए गए।
16 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार व डीएम के निर्देश पर एसडीएम गुन्नौर भी 23 अप्रैल को निरीक्षण को पहुंचे थे, उन्हें भी छुट्टा पशु नहीं मिली। ग्राम प्रधान से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, पर मोबाइल स्विच आफ मिला। एसडीएम की रिपोर्ट और डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ की ओर से ग्राम प्रधान रेखा कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही नोटिस का समय से जवाब ना दिया जाने पर पंचायती राज एक्ट के तहत कार्यवाही के बात कही है।