फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Short stature couple got great happiness in the form of a daughter

छोटे कद के दंपती को मिली बेटी के रूप में बड़ी खुशी

Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Short stature couple got great happiness in the form of a daughter
संभल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। नगर के मोहल्ला चमन सराय निवासी छोटे कद के दंपती के घर में बेटी के रूप में बड़ी खुशी आई है। यह दंपती बेहद ही खुश है। रेहान जुबैरी की लंबाई 3.5 फीट और उनकी पत्नी तहसीन जहां की लंबाई 3 फीट है। इस दंपती की शादी 11 महीने पहले हुई थी। मंगलवार की शाम तहसीन जहां ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

 छोटे कद के दंपती की यह पहली संतान है। चिकित्सकों के अनुसार दंपती की बेटी का वजन करीब 2.5 किलोग्राम है। जिससे अनुमान है कि दंपती की बेटी की लंबाई सामान्य होगी। रेहान जुबैरी ने बताया कि उनका निकाह रामपुर जिले के शाहबाद से 11 महीने पहले तहसीन जहां के साथ काफी धूमधाम से हुआ था। अब बेटी के रूप में खुशी आई है। रेहान ने बताया कि उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद ही तहसीन जहां के परिजन संभल पहुंचे और निकाह की बात तय हुई।
विज्ञापन

बताया कि उनके और उनकी पत्नी के परिजन कई वर्षों से रिश्ते की तलाश कर रहे थे लेकिन रिश्ता मिल नहीं पा रहा था। सोशल मीडिया पर डांस वायरल होने के बाद दोनों के परिजनों की मुलाकात हुई और शादी हो गई। अब इस छोटे कद के दंपती को तमाम लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी के जन्म पर मुबारकबाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed