फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shops constructed without layout, demolished

बिना लेआउट के दुकानों का किया निर्माण, ध्वस्त कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

मुरादाबाद रोड पर बालाजी धाम कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए ग्रीन बेल्ट में बनाई जा रही दुकानों को एसडीएम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। उन्होंने वहां से मलबा हटवाकर उस स्थान को समतलीकरण व खुला छोड़ने के निर्देश दिए हैं। एक दिन पहले बिना ध्वस्त कराए लौट गए थे नायब तहसीलदार डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम राजपाल बालाजी धाम कॉलोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Shops constructed without layout, demolished
चंदौसी में बालाजी धाम कालोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

मुरादाबाद रोड पर बालाजी धाम कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए ग्रीन बेल्ट में बनाई जा रही दुकानों को एसडीएम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। डीएम से शिकायत के बाद एसडीएम ने कार्रवाई की है। सोमवार को एसडीएम के आदेश के बावजूद नायब तहसीलदार अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए बिना ही लौट गए थे।
विज्ञापन

बालाजी धाम कॉलोनी में रहने वाले प्रिंस कुमार ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की जगह पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनाइजर निर्माण करा रहा है। कई दुकानें बनाई जा रही हैं। इस मामले में डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम चंदौसी राजपाल सिंह अपनी प्रशासनिक टीम व पुलिस के साथ कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही जेसीबी से अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। उन्होंने वहां से मलबा हटवाकर उस स्थान को समतलीकरण व खुला छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ नायब तहसीलदार निश्चय कुमार, विनियमित जेई दीवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

एक दिन पहले बिना ध्वस्त कराए लौट गए थे नायब तहसीलदार
डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम राजपाल बालाजी धाम कॉलोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने पहुंचे थे। पर वहां जेई विनियमित के देरी से पहुंचने पर एसडीएम मौके पर नायब तहसीलदार को कागजात के आधार पर कार्रवाई के निर्देश देकर आ गए थे। अवैध निर्माण स्वीकृति, नक्शा आदि न होने के बावजूद नायब तहसीलदार निर्माण को ध्वस्त कराए बिना ही लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही थी। कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहा था। उस निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। यदि दोबारा बिना स्वीकृति कोई निर्माण हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी।
राजपाल सिंह, एसडीएम, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed