{"_id":"5a3ac0c14f1c1b95188bb0ee","slug":"shoot-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
असमोली के टांडा कोठी गांव में छर्रे लगने से घायल महिला।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के टांडाकोठी गांव में किसान के घर पशु पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर महिला के ऊपर फायर झोंक दिया। महिला के दाहिने हाथ में छर्रे लग गए। महिला घायल हो गई। बदमाश पशुओं को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
क्षेत्र के गांव टांडाकोठी निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी सविता के साथ मंगलवार की देर रात्रि अपने घर के छत पर बने कमरे में सो रहा था। घर के नीचे बनी पशुशाला में पशु बंधे हुए थे। देर रात करीब एक बजे पशु चुराने की नीयत से घर पर बदमाश पहुंचे। इनमें दो दीवार फांदकर घर में घुस गए और दो बदमाश घर के बाहर खड़े रहे। बदमाशों ने पशुशाला से दो भैंस खोल लीं।
भैंस खुलने की आहट हुई तो दंपति जाग गए। किसान ने छत से ही ईंट फेंक दी। ईंट फेंके जाने गुस्साए बदमाशों ने किसान के ऊपर फायर झोंका जो उसकी पत्नी को लगा। किसान की पत्नी सविता के दाहिने हाथ में छर्रे लगे हैं। बदमाश पशुओं को लेकर भागने में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी लेकिन पुलिस ने महिला को टरकाकर वापस घर भेज दिया। फिलहाल महिला का गांव में निजी डाक्टर के यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
असमोली के थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर चोरों ने गांव के ही रशीद सैफी के घर में कूमल लगाया लेकिन परिजन जाग गए। उसके बाद चोर वहां से भाग गए।
पशु चोरी की वारदातों को लेकर एसपी से मिले भाजपा नेता
संभल। पशु चोरी की वारदातों को लेकर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है। जब सत्ता में भाजपा आई तब शुरूआत के दो महीनों में चोरी की घटनाएं थमीं थीं लेकिन अब वारदातें बढ़ रही हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए।