{"_id":"577d5b594f1c1b6f0c7fb91e","slug":"shiya-id-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया बोले-ईद मुबारक, सुन्नी आज मनाएंगे ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया बोले-ईद मुबारक, सुन्नी आज मनाएंगे ईद
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
देशभर में आज ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में शिया समुदाय के लोगों ने बुधवार को ईद मनाई। उन्होंने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी आैर नमाज पढ़कर मुल्क आैर कौम की तरक्की के लिए दुआ की।
सिरसी कस्बा और बुकनाला गांव के साथ साथ संभल के नूरियो सराय में ईद की नमाज अदा की गई। सिरसी की मस्जिदें जहरा में मौलाना सैय्यद इक्तेदार मेहंदी ने नमाज अदा कराई। मदरसा जामए इमाम मेहंदी में भी नमाज अदा की गई।
मौलाना सय्यद इक्तेदार ने बताया कि शिया समुदाय ने नमाजे ईदुल फितर अदा की है। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। बरसात की वजह से मोहल्ला शर्की स्थित ईदगाह में नमाज अदा नहीं की जा सकी। मस्जिद सादात में इमाम मौलाना मीसम अब्बास ने नमाज से पूर्व खुतबा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोमिन के लिए हर वह दिन ईद का दिन है जिस दिन उससे कोई गुनाह न हो। बंगाली मस्जिद में मौलाना हुसैन अब्बास, मस्जिदे माकूफा में मौलाना सफी असगर ने नमाज अदा की। संभल के नूरियोसराय में शिया समुदाय ने ईद मनाई।
सुबह 10 बजे नमाज अदा की गई। मोहम्मद अजहर नकवी ने कौम और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ कराई। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच नमाज अदा की गई। नय्यर अब्बास, शाने अब्बास, उरूज मेहंदी, अली सादिक, पैकर संभली आदि लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी।