फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shikshakon ko lekar jaa rhi bus truck se bhidi, 14 ghayal

शिक्षकों को लेकर स्कूल जा रही बस ट्रक से िभड़ी, चौदह घायल

Sun, 25 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 25 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
shikshakon ko lekar jaa rhi bus truck se bhidi, 14 ghayal
बिलासपुर कोतवाली के पास खड़ा ट्रक। इसी में मिली थी चालक की लाश।
ट्रक का आधा हिस्सा पुलिया पर लटक गया। बस भी सामने से पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हादसे में अस में बैठे 22 में से 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ कर्मी घायल हो गए। उन्हें हास्पिटल ले जाया गया, जिससे गंभीर घायल एक शिक्षिका को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से एक बुग्गी भी नीचे जाकर गिरी, जिससे वह चकनाचूर हो गई। 

शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे कायानाथ गर्ल्स इंटर कालेज रजपुरा की एक स्कूल बस कालेज के स्टाफ को लेकर नरौरा से रजपुरा लौट रही थी। नरौरा के जमुना  सिंह मार्ग पर पुलिया के पास सामने से एक ट्रक आ रहा था। बस चालक ने पुलिया को जल्दी पार करने के चक्कर में गति तेज की, लेकिन ट्रक भी आगे बढ़ चुका था। जिससे बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का आधा हिस्सा पुलिया से लटक गया। बस में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह बैठे शिक्षण स्टाफ को बाहर निकाला। इसमें पूनम पत्नी मोहन सिंह (नरौरा),  कन्हई पुत्र छोटे लाल (ढकनगला), कुलदीप पुत्र देशपाल (नई बस्ती  नरौरा), पूनम शर्मा पत्नी सीपी शर्मा (कलकत्ती नरौरा), रिंकी वार्ष्णेय  (कर्मनगर नरौरा), रश्मि शर्मा पत्नी अवधेश शर्मा (नंदलाल गेट नरौरा),  इंदू पत्नी भुवनेश सिंह (नई बस्ती नरौरा), श्वेता सिंह पुत्री मित्र सिंह  यादव (नई बस्ती नरौरा) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिक्षिका कौशल्या पत्नी राहुल (टाउनशिप नरौरा) की हालत गंभीर  होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताते हैं कि ट्रक अनियंत्रति होकर बुग्गी में जाकर लगी, जिससे बुग्गी नीते जा गिरी, इसमें बैठी विमलेश पत्नी  श्यौराज (हुसैनपुर सैलाब) के साथ ही उसके बच्चे विशाल (10), राधा (8) और निशांत (7) पुलिया में बुग्गी के साथ नीचे गिर कर जख्मी हो गए। बस में कुल 22 लोग सवार थे। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार गया। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed