फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq Sata went to Dubai after making a fake passport in the name of Hussain

संभल बवाल : हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गया शारिक साटा, डकैती और लूट जैसे 54 केस दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 05:58 AM IST
सार

यह पासपोर्ट उसने वर्ष 2020 में दिल्ली के पते पर जारी कराया था। इसके बाद वह दुबई से अपनी गिरोह को ऑपरेट कर रहा है।

विज्ञापन
Shariq Sata went to Dubai after making a fake passport in the name of Hussain
दीपा सराय का शारिक साठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल बवाल की साजिश में शामिल होने को लेकर चर्चा में आए वाहन चोर शारिक साटा ने हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और इसी पासपोर्ट पर दुबई भागा है। यह पासपोर्ट उसने वर्ष 2020 में दिल्ली के पते पर जारी कराया था। इसके बाद वह दुबई से अपनी गिरोह को ऑपरेट कर रहा है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिस पासपोर्ट की जानकारी सामने आई है उस पासपोर्ट पर हुसैन नाम लिखा है। जो वर्ष 2020 में दिल्ली के फर्जी पते के जरिए बना है। एसपी ने बताया कि पूरे देश में शारिक साटा के खिलाफ 54 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें संभल के नखासा थाने में 12 और संभल कोतवाली में एक मामला दर्ज है। बाकी मुदकमे दूसरे जिले व प्रदेश में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बताया कि जो मुदकमे दर्ज हैं उसमें डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर व अन्य संगीन मामलों के शामिल हैं। संभल में दर्ज मुकदमों की स्थिति को दिखवाया जा रहा है। जो भी प्रभावी कार्रवाई हो सकती है वह की जाएगी। गिरोह के सदस्यों की तलाश के लिए भी टीम को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के ज्यादातर सदस्य संभल निवासी
वर्ष 2022 में नखासा थाना पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने एक वर्ष में 300 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी की हैं। सभी कारें दिल्ली, एनसीआर से चोरी करने की भी बात कही थी। 


आरोपियों ने यह भी बताया था कि वह डिमांड के अनुसार कार चोरी कर लाकर देते हैं। तत्कालीन एसपी चक्रेश मिश्रा ने दुबई से गिरोह का संचालन कर रहे शारिक साटा के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पत्राचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed