फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shani stood first in the 100 meter race in the district level sports competition

Sambhal News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ में शनि रहे प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shani stood first in the 100 meter race in the district level sports competition
बहजोई। युवा कल्याण विभाग की ओर से कराई गई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बृहस्पतिवार को टिकटा रोड स्थित नई पुलिस लाइन के मैदान में हुई सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ कमलेश सचान ने मार्च पास्ट के दौरान सलामी ली। वहीं सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 व 400 मीटर दौड़ में रफा गुल हसन ने, 1500 मीटर दौड़ में रोहिताश ने, शॉट पुट में राजेश कुमार ने, जैवलिन थ्रो में योगेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजू ने, 200 मीटर दौड़ में खुशबू ने, 400 मीटर दौड़ में मीरा कुमारी ने, 800 मीटर दौड़ में प्रीति ने, शॉट पुट व जैवलिन थ्रो में नीतू ने प्रथम स्थान पाया। साथ ही जूडो में 60 किलोग्राम भार बालक वर्ग में आदित्य शर्मा प्रथम, 40 किलोग्राम भार बालिका वर्ग में अक्षरा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहित, शॉट पुट में पीत चौधरी तथा बालिका वर्ग भाला में रिसालत जेहरा, भाला फैंक में कंचन, सब जूनियर बालिका वर्ग में करिश्मा प्रथम रहीं। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में नंदिनी ने प्रथम व बालक वर्ग जूडो में 30 किलोग्राम में लक्ष्य वार्ष्णेय ने प्रथम व भाला फैंक में भारत सिंह प्रथम रहे। संचालन डीओ पीआरडी हरि प्रेम ने किया। संचालन डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस बीच विनीत कुमार समेत चित्रवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed