फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shalu became DM for one day, gave instructions to BSA

Sambhal News: एक दिन की डीएम बनीं शालू, बीएसए को दिए निर्देश

Sun, 06 Oct 2024 04:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 06 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Shalu became DM for one day, gave instructions to BSA
बहजोई (संभल)। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा शालू एक दिन की डीएम बनीं। एक दिन डीएम ने बीएसए को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने सबसे पहले सांकेतिक तौर पर डीएम बनीं शालू काे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मिशन शक्ति की योजना व कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। डीएम बनी छात्रा ने बीएसए अलका शर्मा से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने समेत छात्राओं को कपड़े सुखाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस बीच एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एएसपी अनुकृति शर्मा, पीडी ज्ञान सिंह, डिप्टी कलक्टर आनंद कटारिया, डीआईओएस वेदराम कौशल व बीएसए अलका शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed