{"_id":"5803db4c4f1c1b6c6128fdb8","slug":"shahid-sudhish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीश के शहीद होने से देर रात्रि तक बेखबर थे अधिकतर ग्रामीण, गांव में था सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीश के शहीद होने से देर रात्रि तक बेखबर थे अधिकतर ग्रामीण, गांव में था सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनसुखा मिलक गांव के छोटे से किसान परिवार में जन्मे सुधीश कुमार ने जम्मू कश्मीर स्थित पाक बार्डर में देश के लिए कुर्बानी दी है। उनका बलिदान पूरे देश में याद किया जाएगा।
सुधीश के शहीद होने के बारे में परिजनों को शाम साढ़े छह बजे के करीब खबर लग गई लेकिन देर रात्रि तक अधिकतर ग्रामीणों को सुधीश के शहीद होने की जानकारी नहीं थी। सिर्फ परिजन और सुधीश के कुछ दोस्त ही इस बात से वाकिफ थेे। यहां तक कि पत्नी और मां को भी उनके शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई थी क्योंकि एकदम से ऐसी जानकारी देना परिजनों ने उचित नहीं माना।
गांव के लोगों से जब सुधीश के शहीद होने के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं हैं। यहां तक की रात्रि दस बजे तक ग्राम प्रधान को भी जानकारी नहीं थी। हालांकि जिला प्रशासन के पास इस संबंध में जानकारी देर शाम आ गई थी। जिलाधिकारी ने इसके बाद उप जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के सतर्क किया। गांव में नखासा थाने के प्रभारी केके तिवारी पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।