बर्क के मन का मलाल: सांसद शफीकुर्रहमान बोले- भाजपा छोड़िए समाजवादी पार्टी ही मुसलमानों के हित में नहीं कर रही काम
सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। इसके बाद उन्होने अपनी ही पार्टी पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अब उनका अपनी ही पार्टी के खिलाफ दिया गया एक बयान सामने आया है। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा क्या सपा ही मुसलमानों के पक्ष में कोई काम नहीं कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शनिवार को एमएलसी के लिए मतदान हुआ है। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क भी मतदान के लिए संभल ब्लॉक पहुंचे थे। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल करने शुरू किए। इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम कर रही है या नहीं।
भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही
इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से वह संतुष्ट नहीं हैं। भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। इसी दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा को छोड़िए समाजवादी पार्टी ही मुसलमानों के हितों में काम नहीं कर रही। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर चले गए।