{"_id":"632383aad929f85d7504404d","slug":"sgst-team-raided-mentha-firm-caught-tax-evasion-of-35-lakhs-chandausi-news-mbd4412199107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा फर्म पर एसजीएसटी टीम का छापा, 35 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा फर्म पर एसजीएसटी टीम का छापा, 35 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
सार
एसजीएसटी (स्टेट गुड एंड सर्विस टैक्स) टीम मुरादाबाद का चंदौसी नगर के सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित एमएस केमिकल्स फर्म पर छापा पड़ा।इसके अलावा फर्म में पांच लाख रुपये का स्टॉक भी कम मिला है।टीम रिकॉर्ड जब्त कर अपने साथ ले गई और मौके पर फर्म मालिक से दस लाख रुपये का चालान भी जमा कराया है।
विज्ञापन
विस्तार
एसजीएसटी (स्टेट गुड एंड सर्विस टैक्स) टीम मुरादाबाद का चंदौसी नगर के सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित एमएस केमिकल्स फर्म पर छापा पड़ा। छह घंटे की जांच-पड़ताल में टीम ने फर्जी इनवाइस पर करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके अलावा फर्म में पांच लाख रुपये का स्टॉक भी कम मिला है। टीम रिकॉर्ड जब्त कर अपने साथ ले गई और मौके पर फर्म मालिक से दस लाख रुपये का चालान भी जमा कराया है। जांच के बाद बकाया टैक्स और जुर्माना लगाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद एसजीएसटी एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 केपी वर्मा की टीम सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित मेंथा की एमएस केमिकल्स फर्म पर दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची। टीम ने फर्म मालिक को बुलाकर अंदर जांच के लिए चले गए। टीम ने फर्म से खरीद फरोख्त के बिल मांगे। जांच के दौरान सामने आया कि फर्म ने मेंथा खरीद के लिए इनवाइस लगाई हैं, वह फर्जी हैं। फर्मों से माल खरीदा ही नहीं गया। आईटीएस रिवर्सल का लाभ लेने के लिए फर्जी इनवाइस लगाई गई। टीम ने जांच के दौरान करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इसके अलावा फर्म में मौजूद स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। उसमें करीब पांच लाख रुपये का माल कम मिला। टीम शाम करीब साढ़े छह बजे तक जांच करती रही। इसके बाद फर्म की खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने मौके पर ही फर्म मालिक मंगलसेन से दस लाख रुपये का चालान भी जमा कराया है। इसके बाद टीम मुरादाबाद रवाना हो गई।
आठ फर्म असली, पर इनवाइस नकली
एमएस केमिकल्स फर्म ने मुरादाबाद जोन व अन्य जोन की फर्म से माल खरीदा अपने रिकॉर्ड में प्रदर्शित किया। जांच टीम ने इनवाइस की जांच तो आठ फर्म सही मिली लेकिन इन फर्मों से जारी की गई इनवाइस फर्जी थी। यानी इन फर्मों से माल खरीदा नहीं गया केवल आईटीएस रिवर्सल का लाभ लेने के लिए दोनों फर्मों ने मिलकर फर्जी इनवाइस लगा दी।
विज्ञापन
बरेली जोन की फर्म है संदिग्ध
चंदौसी की एमएस केमिकल्स फर्म की जांच चल रही है। जांच के दौरान मुरादाबाद जोन, बरेली जोन व अन्य जोन की इनवाइस मिली है। बरेली जोन की फर्मों की अभी जांच नहीं की जा सकी है। उनकी जांच उन्हीं की जोन की एसजीएसटी टीम करेंगी। मुरादाबाद टीम की ओर से अन्य जोन को जांच के लिए सूचना भेजी जा रही है।
चंदौसी की फर्म में करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी अभी तक पकड़ी गई है। रिकॉर्ड टीम के पास हैं। अभी जांच की जाएगी। टैक्स चोरी और भी बढ़ सकती है। जांच के बाद जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभी फर्म मालिका से चालान जमा कराया गया है। फर्म में स्टॉक भी कम मिला जा है।
केपी वर्मा, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एसजीएसटी मुरादाबाद