फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven crores received for the development of religious places of Sambhal

Sambhal News: संभल के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मिले सात करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Seven crores received for the development of religious places of Sambhal
संभल। धार्मिक नजरिए से महत्वपूर्ण माने जाने वाले संभल शहर के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए शासन से सात करोड़ रुपये जारी हुए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारी कुछ समय पहले ही शहर के कई धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर गए थे। इसमें शहर के प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। जबकि चार करोड़ रुपये अन्य धार्मिक स्थलों को संवारने पर खर्च किए जाएंगे। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि श्री कल्कि विष्णु मंदिर का निरीक्षण किया है। जो महत्वपूर्ण स्थान हैं उनको देखा है और संवारने के लिए क्या योजना है उसकी जानकारी ली है। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। जिससे उनका विकास कराया जा सके। यह पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


68 तीर्थ और 19 कूप संभल का धार्मिक महत्व का कद बढ़ाते हैं। पालिका तीर्थ और कूप को संवारने के लिए काम कर रही है। उसके लिए अलग से बजट की मांग की गई है। अब पर्यटन विभाग द्वारा श्री कल्कि विष्णु मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए सात करोड़ रुपये जारी किए हैं। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने श्री कल्कि विष्णु मंदिर और शंख माधव तीर्थ समेत कई तीर्थस्थलों का निरीक्षण किया है। तीन करोड़ रुपये तो श्री कल्कि विष्णु मंदिर पर खर्च किए जाएंगे। अन्य तीर्थों का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री कल्कि विष्णु मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने एसडीएम को मंदिर का दशकों पुराना नक्शा दिखाया। एसडीएम ने बताया कि मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। परिसर में परिक्रमा पथ का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर में गार्डन विकसित किए जाएंगे। भगवान कल्कि की सवारी के रूप में एक विशाल घोड़े की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा एक महीने में कार्य शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed