{"_id":"64c9628d040f1126c6061d44","slug":"services-of-three-panchayat-assistants-terminated-due-to-negligence-sambhal-news-c-282-1-rmp1003-2424-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लापरवाही पर तीन पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लापरवाही पर तीन पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त
Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ग्राम पंचायतों में काम न करने वाले पंचायत सहायकों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मंगलवार को तीन पंचायत सहायकों की कार्य में लापरवाही पर सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए पंचायत सहायक नियुक्त किए हैं। प्रशासन ने इनको घर-घर जाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इनको विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही पंचायत घर में बैठकर ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना है। मगर इसमें लापरवाही की जा रही है। कई ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के पचास फीसदी भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। इस पर बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे लापरवाह पंचायत सहायकों को हटाने के निर्देश जारी किए। मंगलवार को मिलक ब्लॉक की ग्राम पंचायत नानकार और ऐजनखेड़ा और शाहबाद की ग्राम पंचायत नरखेड़ी पर तैनात पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने पर इनको हटाया गया है। इनकी जगह नई नियुक्ति की जाएगी।