फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Service termination notices issued to three including two suspended headmasters

Sambhal News: निलंबित दो प्रधानाध्यापक समेत तीन को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Service termination notices issued to three including two suspended headmasters
बहजोई/संभल। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने निलंबित दो प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति नोटिस जारी किया है। 16 जनवरी तक इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंडावली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया है। जिस कारण उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत सजायाफ्ता कर्मचारी सरकारी सेवा में कार्यरत रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस कारण सेवा समाप्ति नोटिस जारी किया गया है। जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के नगला डूमायला स्थित प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज अध्यापक दीपचंद गंगवार एक अगस्त-2021 से बिना किसी सूचना अवकाश या पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहे। जिस कारण उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में संबद्ध स्कूल में कार्यभार ग्रहण न करने और जवाब न देने पर उनको सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र के बबराला प्रथम में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमार शर्मा को जिलाधिकारी के निर्देश निलंबित किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न गंभीर अनियमितता पाई गई थीं। उन्होंने ने भी अपना जवाब नहीं दिया। जिस पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed