फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sentenced to 10 years in rape case

दो वर्ष पहले किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को दस वर्ष की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to 10 years in rape case
चंदौसी। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को दस वर्ष की सजा सुनाई गई है। घटना दो वर्ष पहले हुई थी। दोषी पाया गया युवक किशोरी को उस समय उठाकर ले गया था जब वह शौच के लिए गई थी। आठ दिनों तक दुष्कर्म किया गया था। किशोरी के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन विवेचना के दौरान एक युवक को निर्दोष बताते हुए पुलिस ने आरोप मुक्त कर दिया था। दूसरे युवक के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन

किशोरी के बयान और तथ्यों के आधार पर सजा सुनाई गई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि दोषी पाया गया युवक 24 सितंबर 2018 को 16 वर्षीय किशोरी को जबरन उठाकर ले गया था। 29 सितंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद किशोरी को बरामद किया था।
विज्ञापन

किशोरी ने अपने बयान में आठ दिनों तक एक कमरें में बंद कर दुष्कर्म करने की बात कही थी। इसमें मुख्य आरोपी बदायूं जिले के थाना उघैती अंतर्गत गांव चनीरायपुर निवासी तालेवर था। जिसको विशेष न्यायधीश/ पोक्सो एक्ट अपर सत्र न्यायधीश चंद्रमणि मिश्र ने दस वर्ष की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed