{"_id":"5a8dd3ce4f1c1ba32a8b8b28","slug":"seized-two-clinic-seal-drugs-in-assmoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली में दो क्लीनिक सील, दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमोली में दो क्लीनिक सील, दवाएं जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
medicines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने असमोली क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। जनपद के नोडल अधिकारी ने दो क्लीनिक सील करा दिए। दवाएं जब्त कर ली गईं। मौके पर झोलाछाप डाक्टर कोई अभिलेख या डिग्री नहीं दिखा पाए। इन्हें समय दिया गया। नोडल अधिकारी ने पत्रावली तैयार कर ली है। साक्ष्य नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बुधवार को नोडल अधिकारी डा. सौवीर सिंह ने टीम के साथ असमोली क्षेत्र में छापेमारी की। इससे झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मच गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि गांव भटपुरा में एक जच्चा बच्चा केंद्र नाम से क्लीनिक संचालित मिला। एक व्यक्ति ने बीयूएमएस की डिग्री होना बताया। मगर मौके पर न तो डिग्री दिखा सके और न ही पंजीकरण के अभिलेख दिखाए।
इसी तरह गांव मवई ठाकरान में एक क्लीनिक पर मरीजों का इलाज चल रहा था। यहां भी डिग्री या अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों क्लीनिक सील कर दिए गए। दवाएं जब्त की गईं। संबंधित व्यक्तियों को दो दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार कर ली गई है। अगर संबंधित व्यक्ति अभिलेख या डिग्री नहीं दिखाते हैं तो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। टीम की कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही। खबर मिलने पर आसपास के झोलाछाप डाक्टर भी क्लीनिक बंद करके खिसक लिए।