{"_id":"695c207c2843ece19705b480","slug":"seeds-found-in-petha-and-bad-oil-used-in-making-gram-flour-laddoo-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-130861-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेठे में मिले बीज और बेसन के लड्डू में प्रयोग किया खराब तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेठे में मिले बीज और बेसन के लड्डू में प्रयोग किया खराब तेल
विज्ञापन
बहजोई। पेठा में बीज मिले, बेसन के लड्डू में तेल खराब मिला। इसका खुलासा तब हुआ, जबकि बीते दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से जिले भर की दुकानों व डेयरी आदि से लिए गए खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला में जांच के बाद जिला स्तर पर रिपोर्ट मिली। अब संबंधित दुकानदारों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद वाद दायर होगा।
सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह के मुताबिक बीते दिनों जिले भर की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इनमें बबराला में सतीश की दुकान से पेठा व रजपुरा के मोहल्ला सराय में इलियास की दुकान से बेसन के लडडू का सैंपल लिया गया। इसके अलावा, गुन्नौर में प्रदीप की दुकान से बिरयानी, असमोली के सफातनगर में सोनू व संजीव की दुकान समेत नखासा के केशोपुर मंडी में सुरेंद्र सिंह, मदाला में प्रमोद कुमार, कुढ़-फतेहगढ़ के गांव खबरिया में सुमित, धनारी के लहरा भूड़ में रामनिवास व बनियाठेर के अशोक नगर में सत्यपाल की दुकान से दूध के सैंपल लिए गए थे। एसीएफ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से लिए गए इन सभी सैंपल की प्रयोगशाला में हुई जांच के बाद जिला स्तर पर मिली रिपोर्ट में सामने आया कि पेठा में बीज थे व बेसन के लड्डू में खराब तेल का प्रयोग किया गया था।
इसके अलावा बिरयानी में रिफाइंड की गुणवत्ता खराब थी। दूध के सभी सैंपल में फैट कम मिला। उन्होंने बताया कि इन सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, वाद दायर कराया जा रहा है।