फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Secretariat became meaningless, Panchayat assistants do not come

सचिवालय हुए बेमतलब, पंचायत सहायक आते नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

ग्राम पंचायत सचिवालय तो बनकर तैयार हो गए लेकिन, ज्यादातर में ताला ही पड़ा रहता है।इससे ग्रामीणों के साथ ही ग्राम प्रधान भी परेशान हैं।ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों को जन सुविधा केंद्र की सुविधाएं मिल सकें इसलिए आनन-फानन पंचायत सहायकों की तैनाती भी कर दी गई।

विज्ञापन
Secretariat became meaningless, Panchayat assistants do not come

विस्तार

ग्राम पंचायत सचिवालय तो बनकर तैयार हो गए लेकिन, ज्यादातर में ताला ही पड़ा रहता है। वजह, यहां तैनात किए गए पंचायत सहायक मनमर्जी आते-जाते हैं। छह महीने का अग्रिम मानदेय मिलने के बाद भी वह सचिवालय नहीं पहुंचते हैं। इससे ग्रामीणों के साथ ही ग्राम प्रधान भी परेशान हैं। ग्रामीण जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीणों की ब्लॉक स्तर तक भागदौड़ खत्म करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय बनवाए थे। ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों को जन सुविधा केंद्र की सुविधाएं मिल सकें इसलिए आनन-फानन पंचायत सहायकों की तैनाती भी कर दी गई। हाल यह है कि पंचायत सचिवालय जो पूरी तरह कंप्यूटर समेत अन्य संसाधनों से तैयार हैं और ग्राम पंचायत सहायक की भी तैनाती है, वहां ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिले में 670 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 645 ग्राम पंचायतों में सचिवालय भवन तैयार हैं। कमोबेश सभी में पंचायत सहायक की तैनाती हो चुकी है। पंचायत सहायकों को छह महीने का मानदेय भी ग्राम पंचायत स्तर से अग्रिम भुगतान किया गया है। अब कई पंचायत सहायक ऐसे हैं जो ग्राम पंचायत सचिवालय आते ही नहीं है। ग्रामीण चक्कर लगा रहे हैं या अपने जरूरी कार्य जनसेवा केंद्रों में जाकर करा रहे हैं। मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों की पड़ताल की तो बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

जिस ग्राम पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक नहीं आ रहे हैं वहां नोटिस जारी कर जवाब-तलब करना चाहिए। नोटिस का जवाब न मिलने पर अनुबंध खत्म कर देना चाहिए। ऐसी ग्राम पंचायत में दूसरे पंचायत सहायक से प्रस्ताव लेकर नियुक्ति कराई जाएगी। जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed