{"_id":"69c83c9664c0bb517602fe8d","slug":"second-accused-arrested-in-murder-case-of-two-brothers-sent-to-jail-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128044-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो सगे भाइयों की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो सगे भाइयों की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
धनारी(संभल)। चार महीने पहले दो सगे भाइयों के अपहरण के बाद उनकी हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि 28 नवंबर को बहजोई थाना क्षेत्र के मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के 14 वर्षीय बेटे अमरपाल और 10 वर्षीय कमल सिंह का धनारी थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में रामौतार की तहरीर पर धनवीर निवासी सरेरा थाना उघैती, जिला बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना के दो दिन बाद 29 नवंबर को बड़े बेटे अमरपाल का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौली के जंगल में मिला था, जबकि छोटे बेटे कमल सिंह का शव करीब 15 दिन बाद 12 दिसंबर को धनारी क्षेत्र के ग्राम भकरौली के तालाब से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और उसके घर की कुर्की कर मकान सील कर दिया गया। बाद में नौ फरवरी को आरोपी ने वकील के भेष में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विवेचना के दौरान 16 फरवरी को आरोपी के भाई दीवान का नाम भी सामने आया, जो तब से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस चेकिंग के दौरान धनारी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बिचौला से दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।