{"_id":"6817bb881bcb2a00fc0f14ab","slug":"sdm-and-co-reached-the-village-in-the-matter-of-marriage-procession-of-valmiki-community-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119786-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाल्मीकि समाज की बरात चढ़त के मामले में गांव पहुंचे एसडीएम व सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाल्मीकि समाज की बरात चढ़त के मामले में गांव पहुंचे एसडीएम व सीओ
Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार को वाल्मीकि समाज में बेटी की शादी होनी है। वहीं बरात चढ़त भी होगी। गांव के कुछ अराजक तत्व गांव में वाल्मीकि समाज की बरात चढ़त में विघ्न डाले जाने की संभावना है। क्योंकि पूर्व में भी वाल्मीकि समाज की बरात चढ़त का विरोध किया गया था। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद रविवार को एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली और पीड़ित परिवार को बरात चढ़त का भरोसा दिलाया।
थाना क्षेत्र के करिया खेड़ा बगुर्रा गांव के रहने वाले छत्रपाल वाल्मीकि की बेटी गीता का रिश्ता बहजोई के सादातबाड़ी के एक परिवार में तय हुआ है। सोमवार को बरात आनी है। जबकि गांव में बरात चढ़त के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा विघ्न न डालने को लेकर छत्रपाल के द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया। शिकायत पर रविवार को गुन्नौर एसडीएम दीपक चौधरी एवं सीओ दीपक तिवारी तथा थाना प्रभारी संत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। गांव में भ्रमण कर 50-60 ग्रामीणों से जानकारी की। परंतु किसी ने यह नहीं बताया कि वाल्मीकि समाज की बरात नहीं चढ़ने दी जाएगी।
वहीं एसडीएम और सीओ ने बताया कि लोगों से बात की गई है। पहले भी बरात चढ़त होने से नहीं रोका गया है और न अब बरात चढ़ने से रोका जाएगा। जबकि गांव में कीचड़ होने के कारण पूर्व में बरात नहीं चढ़ सकी थी। फिलहाल बरात चढ़त के दौरान महिला एवं पुरुष पुलिस की तैनाती रहेगी।