{"_id":"62113e1d8a03954e513e7b55","slug":"scooty-rider-dies-in-collision-with-maruti-van-chandausi-news-mbd4193641181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं रोड स्थित पथरा पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी सवार अधेड़ को मारुति वैन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वैन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी धर्मवीर (55) अपने पोते शिवांग चौधरी के साथ गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूटी लेकर बदायूं रोड पर जा रहे थे। जब स्कूटी सवार बदायूं रोड स्थित पथरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने आ रही मारुति वैन चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पोता शिवांग चुटैल हो गया। हादसे के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए सीता रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन घायल धर्मवीर को उपचार के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर मेरठ जा रहे थे तो रास्ते में धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विश्वदीप ने अज्ञात मारुति वैन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।