{"_id":"62016aca8a03954e513e72da","slug":"schools-open-after-one-month-11-percent-students-were-present-chandausi-news-mbd41824104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद खुले विद्यालय, 11 फीसदी छात्र रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद खुले विद्यालय, 11 फीसदी छात्र रहे उपस्थित
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। कोरोना संक्रमण के चलते एक माह बाद कक्षा नौ से ऊपर के विद्यालय, डिग्री कॉलेज सोमवार से खुल गए। पहले दिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति करीब 11 फीसदी रही।
विद्यालयों में अधिकांश कक्षाएं खाली रहीं। छात्रों की कम संख्या के कारण पहले दिन शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि सोमवार को पहले दिन होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी विद्यालय नहीं आए हैं। एक दो दिन में छात्रों की संख्या में बढ़ जाएगी। अधिकांश छात्र-छात्राओं को विद्यालय खुलने की जानकारी नहीं हो सकी। जिस कारण पहले दिन कम संख्या में विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे हैं। दो दिन बाद छात्रों के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
पिछले करीब एक माह से विद्यालय बंद थे। पहले विद्यालयों में कम संख्या में छात्र पहुंचे। संभावना है कि दूसरी दिन संख्या में बढ़ोतरी होगी। पहले दिन कुछ छात्रों को विद्यालय खुलने की जानकारी नहीं हो पाई होगी।
मनोज आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल