फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   School running without recognition sealed

Sambhal News: छात्र की खुदकुशी के बाद बिना मान्यता चल रहा स्कूल सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
School running without recognition sealed
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

बबराला क्षेत्र के गांव कैल में दो दिन पूर्व छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब शिक्षा विभाग ने गांव में बिना मान्यता के चल रहे हरिबाबा आदर्श पब्लिक स्कूल को सील कर दिया। साथ ही स्कूल संचालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं स्कूल में पढ़ रहे 154 बच्चों का परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा।
क्षेत्र के गांव कैल में सोमवार हो हरिबाबा आदर्श पब्लिक स्कूल प्रधानाध्यापक धर्मवीर, शिक्षक हेमंत और एक छात्रा के पिता बलवीर ने कक्षा सात के छात्र दानवीर की पिटाई कर दी थी। जिससे आहत छात्र ने घर में फंदा लगाकर हत्या कर ली थी। घटना के बाद जानकारी करने पर पता चला था कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। मंगलवार को जिले में गणेश चतुर्थी पर स्कूल व सभी विभागों की छुट्टी थी। बुधवार को आरोपी संचालक व अन्य स्टाफ ने स्कूल को नहीं खोला। बच्चे स्कूल तक पहुंचे और वापस लौट गए। मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। वहीं बुधवार को शिक्षा विभाग ने भी मामले में संज्ञान लिया। एआरपी विशेष कुमार गांव कैल पहुंचे और हरी बाबा आदर्श पब्लिक स्कूल को सील कर दिया।
विज्ञापन

154 बच्चों का गांव के परिषदीय विद्यालय में होगा नामांकन
गांव कैल में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सील किए गए हरिबाबा आदर्श पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक 150 बच्चे, कक्षा छह से आठ तक चार बच्चे थे। शिक्षा विभाग इन बच्चों का प्रवेश गांव के ही परिषदीय विद्यालयों में कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव कैल में अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालय को सील कर दिया गया है। विद्यालय के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी, संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही इस विद्यालय के बच्चों का पंजीकरण गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कराया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार, एबीएसए गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed