फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sardar Singh Inter College Narauli team won by hitting a six on the last ball

Sambhal News: अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीती सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की टीम

Sun, 11 Feb 2024 10:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sardar Singh Inter College Narauli team won by hitting a six on the last ball
चंदौसी। शहर के कैथल रोड स्थित चंदौसी इंटर कॉलेज में स्व. बाबू ब्रिज किशोर गुप्ता की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली और राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें सरदार सिंह इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच शौर्य को दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के मैदान पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली और राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से बल्लेबाज प्रवीन ने 35, नितिन ने 19 और मोहित ने 14 रन बनाए। सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की ओर से गेंदबाज शौर्य ने पांच, अंश ने दो और मनीष ने एक विकेट झटका। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की टीम ने निर्धारित ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर 123 रन बनाकर जीत हासिल की। सरदार सिंह इंटर कॉलेज की ओर से बल्लेबाज शौर्य ने 54 और अंश राघव ने 22 रन बनाए। क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमान गढ़ी को प्रतिद्वंद्वी टीम के न आने पर वाक ओवर दे दिया गया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच शौर्य को दिया गया। अंपायर के रूप में राजू बनर्जी व बंटी राणा रहे। स्कोरिंग मनीष दिवाकर ने की। कमेंट्री की भूमिका में कमल शर्मा रहे। इस मौके पर सतीश प्रेमी, नरेंद्र कुमार, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाशराव, प्रमोद वाल्मीकि, द्वारका प्रसाद, ज्ञान प्रसाद, कपिल देव, राजकुमार, कपिल गोस्वामी, ब्रजेंद्र प्रसाद, राम किशोर गुप्ता, राजकुमार मौर्य, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed