फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Saraf assaulted the couple with mortgaged jewellery

गिरवी जेवर मांगने पर दंपती के साथ सराफ ने की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saraf assaulted the couple with mortgaged jewellery
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में अपना गिरवी रखे जेवर छुड़वाने पहुंचे दंपती को सराफ ने दुकान का शटर बंद मारपीट की। शोर-शराबा होने पर बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। शटर खुलने के बाद पीड़ित दंपती ने गांव में फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। माहौल गर्माता देख सराफ ने दंपती को जेवर वापस कर दिए। पीड़ित दंपती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के गांव सिसरका निवासी तेजवीर ने 18 माह पूर्व बड़ा बाजार स्थित एक सराफ के पास 250 ग्राम वजन की चांदी की रेशम पट्टी तीन हजार रुपये में गिरवी रखी थी। तेजवीर का आरोप है कि वह पिछले छह माह से अपनी रेशम पट्टी छुड़ाने आ रहा है, मगर सराफ टाल मटोल कर उसे टरकता रहता था। मंगलवार को तेजवीर अपनी पत्नी सुनीता के साथ सराफ की दुकान पर पहुंचा और अपनी रेशम पट्टी वापस मांगी। सराफ फिर टाल मटोल करने लगा, इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तेजवीर का आरोप है कि तभी सराफ ने दुकान का शटर बंद कर उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला के चीखने-चिल्लाने पर बाजार में भीड़ लग गई। इसके बाद सराफ ने दुकान का शटर उठा दिया। दुकान से बाहर जाकर तेजवीर ने मोबाइल से अपने गांव में परिचितों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गांव से काफी संख्या में लोग बाजार में पहुंच गए। भीड़भाड़ बढ़ती देख सराफ ने दंपती को रेशम पट्टी वापस कर दी। इसके बाद दंपती ने कोतवाली में पहुंच सराफ के विरुद्ध घटना की तहरीर दी है। वहीं सराफ शोभित उर्फ बट्टू रस्तोगी का कहना है कि दंपती ने चांदी का कमर का गुच्छा पांच हजार रुपये में गिरवी रखा था। जो वह पांच माह पहले छुड़वाकर ले गया। मंगलवार को दंपती ने रेशम पट्टी गिरवी रखने की बात कही। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे और अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद रेशम पट्टी दे दी। दंपती के साथ मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed