फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sapa will protest today in sambhal

तहसील मुख्यालयों पर सपाईयों का धरना-प्रदर्शन आज, प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
sapa will protest today in sambhal
संभल। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सभी तहसील मुख्यालयों पर आज धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरना-प्रदर्शन कर देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करेंगे। जनप्रतिनिधि भी धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

संभल तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद, विधायिका पिंकी यादव, संभल ब्लाक प्रमुख सुषमा देवी इसमें शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चंदौसी में पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खां, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, कृष्णमुरारी सांख्यधर, फिरोज खां शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं, गुन्नौर में पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव, प्रदीप कुमार गुड्डू धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed