{"_id":"5f63c31a8ebc3eee0c1407a7","slug":"sapa-protest-in-sambhal-bahajoi-chandausi-news-mbd3629865169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने ठेले पर पकौड़ी बेचकर युवाओं की बेरोजगारी को किया उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने ठेले पर पकौड़ी बेचकर युवाओं की बेरोजगारी को किया उजागर
विज्ञापन
बहजोई। सपाइयों ने ठेले पर पकौड़ी बेचकर 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस बीच बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लिया गया।
गुरुवार को जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार के नेतृत्व में सपाई व युवा डीएम दफ्तर के सामने पहुंचे और एक ठेले पर पकौड़ी बेचते हुए केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से युवाओं व बेरोजगारों के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पूरे प्रदेश में छात्र व नौजवान रोजगार मांग रहे हैं।
बावजूद इसके केंद्र व राज्य सरकार की अनदेखी युवाओं को ठेले पर पकौड़ी बेचने तक को मजबूर कर रही है। इस बीच 5 वर्ष की संविदा नौकरी को लेकर भी युवाओं की ओर से रोष जाहिर किया गया। इस दौरान इरफान, प्रशांत वार्ष्णेय, उज्ज्वल वार्ष्णेय, सौरभ शंखधार, बख्ताबर खान, अनिल यादव, निसार अहमद, पप्पू सैफी, अमोल मिश्रा आदि मौजूद रहे।