{"_id":"60e212b18ebc3e726f2f27da","slug":"sapa-party-against-the-rising-inflation-sambhal-news-mbd3945698148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को सरकार द्वारा राहत दिए जाने की मांग उठाई है। सपाइयों ने सरकार पर आम आदमी का शोषण करने का आरोप लगाया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है।
लोगों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। कोरोना काल के दौरान सभी कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन सरकार आम लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर दाम बढ़ा रही है। इससे जनता का शोषण हो रहा है।
सपाइयों ने कीमतें घटाने की मांग की है। साथ ही सुनवाई न होने पर सड़कों पर उतर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान ताहिर सलामी, डा. मुस्तकीम, बिट्टू वारसी, ताहिर तुर्की, नोमान आजम, विकास, मुंशी वाहिद, वसीम खां, मरगूब अहमद आदि मौजूद रहे।