फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanitation workers went on strike after not receiving honorarium for three months

Sambhal News: तीन माह से मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर गए सफाईकर्मी

Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike after not receiving honorarium for three months
गुन्नौर (संभल)। तीन माह से मानदेय न मिलने पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत गुन्नौर के सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर ईओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मानदेय न मिलने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। हड़ताल के चलते कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत में गुन्नौर के सफाईकर्मियों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से ड्यूटी कर शहर की सफाई कर रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत की ओर से पिछले तीन माह से मानदेय नहीं दिया गया है। बिना पैसे के परिवार के सामने आर्थिक समस्या आ रही है। बढ़ती गर्मी के चलते बीमार होने पर हमारे परिजनों को नगर पंचायत की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ठेकेदार से एडवांस की डिमांड करने पर पता चला है कि मार्च के बाद से ही हमारा ठेका समाप्त हो गया है। जिसका उन्हें ठेकेदार के द्वारा कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों ने ईओ ज्ञापन सौंपा तथा मानदेय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मानदेय नहीं मिलता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर विशाल,अमर, विकास, विमल, रोहित कुमार, राजेन्द्र, दिलीप, विजय, राहुल, अमित, सुरजीत, गौरव, सनी अजय, रोहित,अजय, राजा, प्रदीप सहित मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
सफाई कर्मचारी मानदेय को लेकर हड़ताल पर है। इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही सफाईकर्मियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -मनीष चौधरी, ईओ नगर पंचायत गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed