फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   samrajya railly

मां भारती के जयकारों के संग शिवाजी के भारत निर्माण संकल्प

Wed, 22 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 22 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
samrajya railly
साम्राज्‍य रैली
जोश और उत्साह के बीच भगवा झंडे अपनी अलग छटा बिखेरते नजर आए। रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू जागरण मंच ने विशाल बाइक रैली निकाली। मां भारती के सम्मान में एक से बढ़कर एक नारों से हर तरफ उत्साह नजर आया। मां भारती के जयकारों संग शिवाजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम के नेतृतव में सुबह 10 बजे सीता रोड स्थित साहु झुन्नीलाल की धर्मशाला से रैली का विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ शुभारंभ हुआ। बाइक सवार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मां भारती के नारों माहौल में जोश भर दिया।
विज्ञापन


रैली झुन्नीलाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक होते हुए सीता रोड पर संपन्न हुई। संजय ढाबा, अभिनव यादव, पप्पू मौर्य, कपिल दीवाना, आशीष तूफानी, अभिषेक मौर्य, अरुण शर्मा, मोहित वार्ष्णेय, आकाश रस्तौगी, शुभम शर्मा, संजय रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र ठाकुर, लकी वार्ष्णेय, मन्नू अरोरा, हेमंत सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर, मुदित मिश्रा, प्रदीप यादव, अंकित राघव, शुभम वाल्मीकि, राजीव गौड़, अर्पित शर्मा, रामवीर मास्टर, अनिल, सर्वेश, राजेश गुप्ता, हरिमोहन चौधरी, धीरेंद्र यादव, देवेश मौर्य, अभिषेक शर्मा, डा. जितेंद्र वर्मा, डा. पीके वर्मा, राजीव गौड़, अंकित जैन, राजू सक्सेना, संजय बंसल, राम वार्ष्णेय, राहुल दिवाकर, अरविंद माली, सुशील छोटू मौजूद रहे।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को विधि विधान से हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया। जिला संघचालक भूदेव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। केशवदेव शर्मा ने एकल गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रणधीर सिंह ने हिंदुत्व की विशेष पहचान शिखा एवं जनेऊ की प्रासंगिकता पर बल दिया। सुरेंद्र रस्तोगी, दिनेश चौधरी, दलीप गोयल, संदीप अक्षत, विनोद कुमार, आचार्य चंद्रपाल, चरण सिंह, देशराज, मुकेश जाटव, उमेश अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed