फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sampling of those coming from outside is not happening in the district

जिले में नहीं हो रही बाहर से आने वालों की सैंपलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sampling of those coming from outside is not happening in the district
संभल के चौधरी सराय में दिल्ली से आई रोडवेज बस से उतरते यात्री। - फोटो : SAMBHAL
दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे संभल जिले के लिए भी खतरा बढ़ने लगा है। दिल्ली और एनसीआर से आने जाने वाले लोग संभल जिले में काफी है। जो यात्री आ रहे हैं उनकी जांच नहीं कराई जा रही। जबकि इस लापरवाही से खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रतिदिन एक हजार लोगों की जांच की जा रही है, लेकिन यह जांच मुख्य स्थानों पर दिखाई नहीं पड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि संभल के चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे पर जो रोडवज बसों से यात्री उतरे वह दिल्ली और एनसीआर से लौटे हैं। इन यात्रियों ने तो मास्क लगाया हुआ था लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी कोरोना जांच के नमूने लेने के लिए कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में दिल्ली और नोएडा से संभल जिले में आने वाले यात्रियों से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। अनुमान के मुताबिक हर दिन संभल जिले में दिल्ली और एनसीआर से आने वालों की संख्या एक हजार पार हो सकती है। यदि एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ तो वह अन्य लोगों तक संक्रमण पहुंचा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी का दावा है कि गुरुवार से बाहर से आने वाले यात्रियों की भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पांच कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट तैयार
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज विश्नोई का कहना है कि हर दिन जिले में एक हजार लोगों की जांच की जा रही है। सरकारी अस्पताल आने वाले लक्षण वाले मरीजों के नमूने लेकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। बताया कि कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। पांच कोविड अस्पताल तैयार हैं और इन पांच अस्पताल में 490 बेड की व्यवस्था है। ऑक्सीजन प्लांट भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। जांच के लिए टीमें लगी हुई हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए गुरुवार से टीमें लगाई जाएंगी। जिससे कोरोना संक्रमण के खतरे को टाला जा सके।
डा. पंकज विश्नोई, मुख्य चिकित्साधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed