फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Samman Nidhi will not be available without ration card, compulsion will apply

राशन कार्ड के बिना नहीं मिलेगी सम्मान निधि, अनिवार्यता लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will not be available without ration card, compulsion will apply
चंदौसी। अब राशन कार्ड के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। सम्मान निधि में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। ताकि पति व पत्नी में से एक को ही सम्मान निधि का लाभ मिल सके। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड की अनिवार्यता लागू कर दी है। अब इसके बिना सम्मान निधि के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

संभल जिले में करीब तीन लाख दस हजार किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब दो लाख 90 हजार किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। जब से योजना शुरू हुई है, तब से अब तक इसमें कई अपात्र भी सामने आ चुके हैं। अब दोबारा से नए किसानों का पंजीकरण शुरू हुुआ है तो केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीकरण के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बिना राशन के लाभ मिलना तो दूर की बात, सम्मान निधि के लिए पंजीकरण भी नहीं हो पाएगा। यदि एक ही राशन कार्ड से पति-पत्नी किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करते हैं, तो वह पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन

हार्ड कॉपी जमा करने के लिए नहीं काटने होंगे विभाग के चक्कर
किसानों के लिए सहूलियत के लिए पंजीकरण के बाद कागजात व घोषणा पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि पंजीकरण के समय ही खतौनी, आधार, व पासबुक की फोटो की पीडीएफ फाइल ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। नए सिरे से पंजीकरण के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है। किसान नजदीक जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिन किसानों के पंजीकरण पहले से हैं, वह दोबारा पंजीकरण न कराएं।
हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed