फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Young man molests married woman, tension between two communities, case registered

संभल: विवाहिता को खेत में अकेले देख युवक ने की छेड़खानी, हाथ पकड़कर अभद्रता का प्रयास, दो समुदायों में तनाव

Sat, 07 Oct 2023 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवाहिता ने युवक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Young man molests married woman, tension between two communities, case registered
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नौर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर छेड़छाड़, गाली-गलौच और मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


तभी उसे रास्ते में अकेला देखकर गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी रफीक ने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया और ईख के खेत में खींचकर अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा। आरोपी ने पीड़िता के साथ में छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने उसका विरोध करते हुए शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके साथ में गाली गलौज करते हुए मारपीट भी करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी रफीक पर छेड़छाड़, गाली गलौच करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला से फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप

बबराला कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस चौकी तहरीर देकर मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करने की शिकायत की है। आरोपी स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि फोन पर हुई बातें मोबाइल में रिकॉर्ड है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed