फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Young man got electrocuted while dancing on DJ...it was found out after a long time

Sambhal: डीजे पर डांस करने के दौरान युवक को लगा करंट..काफी देर बाद चला पता, खुशियां गम में बदली

Fri, 01 Dec 2023 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 01:54 PM IST
सार

गुन्नौर में भतीजे के नामकरण समारोह के बाद डीजे पर चाचा दलवीर डांस कर रहा था। इस बीच उसे करंट लग गया। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
Sambhal: Young man got electrocuted while dancing on DJ...it was found out after a long time
डीजे पर करंट लगने से युवकी जान चली गई - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर के एक गांव में डीजे पर डांस के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इससे समारोह में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव सैमला गुन्नौर निवासी वीरेशपाल के बेटे का बृहस्पतिवार को नामकरण संस्कार था। उसका छोटा भाई दलवीर दिल्ली में चाट का ठेला लगाता है।

विज्ञापन


वह भी कार्यक्रम में आया था। दिन में दावत का कार्यक्रम होने के बाद रात को डीजे बजाया जा रहा था। सभी इसमें डांस कर रहे थे। रात करीब 11.30 बजे डीजे के तार से दलवीर को करंट लग गया। डीजे की आवाज में किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे पड़े देखा तो होश उड़ गए। करंट लगने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। वह भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके पिता भूरे गांव में ही खेती करते हैं। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed